कानपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है पुलिस ने एक लाख के शातिर इनामी को गिरफ्तार किया है. शातिर अपराधी करीब 2 साल से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शातिर अपराधी अमजद उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर पुलिस द्वारा एक लाख का ईनाम घोषित किया गया था, प्रेसवार्ता करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि दो वर्ष पहले कानपुर के डिप्टी पड़ाव क्षेत्र में एक डॉक्टर के ऊपर इसने जानलेवा हमला किया था इसके ऊपर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने पहले इसके ऊपर 25000 का नाम घोषित किया था और बढ़ते बढ़ते इनाम की राशि एक लाख हो गई थी तब से पुलिस इसको तलाश कर रही थी डीसीपी ने बताया कि यह d2 गैंग के साथ-साथ अन्य गैंग का भी सदस्य रह चुका है और शातिर किस्म का अपराधी भी है पुलिस द्वारा शातिर को जेल भेजा जा रहा है.



















