Advertisement

एयर फोर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम वायुसेना स्टेशन कानपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एयर फोर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम वायुसेना स्टेशन कानपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । झंडारोहण मुख्य अतिथि एम के प्रवीण वायु सेना मेडल एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन कानपुर, ग्रुप कैप्टन जुनेजा सी टी ओ , ,ग्रुप कैप्टन आर के यादव विशिष्ट सेवा मेडल प्रांतीय अध्यक्ष ए एफ ए ,विंग कमांडर एस एन झा सचिव ए एफ ए,के द्वारा किया गया । वेटरन भानु प्रकाश शुक्ल की टीम के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शक दीर्घा में रोमांच भर दिया ।जिसमें भानु प्रकाश शुक्ल ने होठों पे सच्चाई  जाने चले जाते हैं कहां , गगन शुक्ल ने कर चले हम फिदा , अजय कपूर ने छोड़ो कल की बातें, सुरेश ने संदेशे आते हैं आदि गीत के द्वारा प्रांगड़ को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया । छोटी बच्ची सानवी ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया । ग्रुप कैप्टन आर के यादव अध्यक्ष ने एयर ऑफिसर कमांडिंग एम के प्रवीण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही सभी कलाकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । लगभग 150 सैनिको ने मातृशक्तियों के साथ उपस्थिति होकर कार्यक्रम को भव्य बनाया । विंग कमांडर एस एन झा सचिव ने सबका धन्यवाद किया । इस कार्यक्रम में एच एफ ओ सरनाम सिंह, एच एफ ओ जितेंद्र सिंह, डब्लू ओ सी के पी गुप्ता , एच एफ एल राम प्रसाद, डब्लू ओ आर के लांबा , जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष आ ई फा, दीपक शिरोमणि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh