कानपुर:- आज मॉडल टाउन नागरिक परिषद प्रांगण के पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजन किया गया! जिसमें सैकड़ो मॉडल टाउन के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और झंडारोहण करने के उपरांत राष्ट्रगान गाकर के स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से संरक्षक यशपाल सेठी, आर सी रुपाणी, सरदार दलजीत सिंह, चेयरमैन रिंकू सेठी, मॉडल टाउन नागरिक परिषद के अध्यक्ष विजय बदलानी, महामंत्री रवि कलसी, कोषाध्यक्ष रमन अरोड़ा, अमरजीत सरना, शशि मोहन कटियार, चंदेल जी एवं महिला विंग अध्यक्ष बिंदु चावला सेक्रेटरी मोनिका कलसी साथ ही मॉडल टाउन के पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे!
79वे स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य पर मॉडल टाउन में झंडारोहण का आयोजन


















