Advertisement

घर में चल रहा था बड़े पैमाने में जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को पकड़ा, 4 फरार

कानपुर। थाना रेलबाजार क्षेत्र मीरपुर में एक मकान में कई महीनों से जुए का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिलते ही स्पेशल टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा और 4 जुआरी मौका देखते ही फरार हो गए।

थाना रेलबाजार क्षेत्र मीरपुर पानी टंकी के पास दीपांशु यादव उर्फ गोलू के मकान में गोलू यादव और कुणाल यादव बड़े पैमाने में जुए की फड़ सजवा रहें। गोलू के मकान में रोजाना लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही कैंट एसीपी ने स्पेशल टीम बनाकर छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौका पाते ही 4 जुआरी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर 47 हज़ार रुपए, 10 स्मार्ट फ़ोन, 3 कीपैड फ़ोन ,1 अंगूठी बरामद कि।

– सरगना जगह बदल बदलकर करवाता जुआ
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दीपांशु यादव उर्फ गोलू और कुणाल यादव जगह बदल बदलकर बड़ा जुआ करवाते थे। जब पुलिस अधिकारी को जानकारी हुई तो पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई । पुलिस ने जब गोलू के मकान में छापेमारी की तो वहां 22 जुआरी जुआ खेल रहें थे। पुलिस ने मौके से सरगना गोलू यादव और कुणाल यादव समेत 18 जुआरियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा।

– पुलिस की पूछताछ खुले रहस्य
एसीपी आकांशा पांडे ने बताया कि 18 जुआरियों को जेल भेजा गया है। बाकी फरार जुआरियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh