कानपुर,इनर व्हील क्लब (साउथ) के बैनर तले जोनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर निर्मला सिंह के मार्गदर्शन में तीन नए क्लब जीजाबाई अकबरपुर, कानपुर साउथ सिग्नेचर,कानपुर साउथ शक्ति का सफलतापूर्वक गठन एवं अधिष्ठापन लॉफ्टी हॉल, द गैंगेज क्लब आर्य नगर कानपुर में किया गया। समारोह का संचालन एवं आयोजन निर्मला सिंह ने किया। इस अवसर पर पीडीसी चंचल बजाज (साउथ क्लब),पीडीसी शोभा अग्निहोत्री,शालिनी खन्ना,सन्ध्या गुप्ता,उदिता शर्मा,विनोद ऋषि,सुमन खन्ना,पास्ट एसोसिएशन प्रेसिडेंट एंड पीडीस सरोज कटियार और तीनो क्लबों की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी जेड पी सी, सी जी आर एवं सदस्य एवं बाहर से आये अन्य क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय देशभक्ति थीम पर ड्रेस कोड था। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया दुर्गेश नंदनी-अध्यक्ष,जीजाबाई अकबरपुर,सुनीता सिंह-अध्यक्ष, कानपुर साउथ सिग्नेचर,रोली सचान अध्यक्ष,कानपुर साउथ शक्ति कार्यकारिणी टीम के शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि डॉ० सुरूचि सक्सेना (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन) विशिष्ट अतिथि-मनीषा बाजपेई (डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन) व आरती मेहरोत्रा (डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार) एवं सचिव, संगीता श्रीवास्तव,शैलजा चंदेल और निशा सिंह मौजूद रहे। वही निर्मला सिंह ने बताया कि समारोह इनर व्हील क्लब (साउथ) के बैनर तले, शेल्टर ऑफ हारमोनी कार्यक्रम का भव्य कार्यक्रम गैस्ट्रो लीवर हास्पिटल के सामने, स्वरूप नगर, कानपुर में डॉ० सुरूचि सक्सेना (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इनर व्हील क्लब विश्व का सबसे बड़ा महिला स्वयसेवी संगठन है, जो मित्रता और सेवा के लिए समर्पित है। यह नई टीम के लिए केवल पदभार संभालने का अवसर नहीं है,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए नए संकल्प का प्रतीक है।



















