Advertisement

रामादेवी चौराहा टप्पेबाजों का बना अड्डा।

कानपुर के रामादेवी चौराहा टप्पेबाजों के लिए मानो स्वर्ग बन गया है। यहां आए दिन टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ताजा मामला नौबस्ता से रामादेवी चौराहे जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के साथ हुआ। महिला के अनुसार, टप्पेबाजों ने उसके हैंडबैग से ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा पर्स पार कर दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह नौबस्ता से रामादेवी चौराहे जाने के लिए एक ई-ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से ही दो अज्ञात लोग बैठे हुए थे। उन दोनों ने महिला का किराया भी दिया और रामादेवी चौराहे पर उतर गए। जब महिला ने अपना पर्स देखा तो उसमें से ज्वेलरी गायब थी। महिला के अनुसार, पर्स में लगभग ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी थी।
पीड़ित महिला ने तुरंत थाना चकेरी में मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक करने का हवाला देकर उसे टरका दिया।

चकेरी क्षेत्र में टप्पेबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले ही रामादेवी चौराहे पर एक महिला से टप्पेबाजों ने उसकी लाखो की ज्वैलरी उतरवा ली थी उसके कुछ दिन बाद एक प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी से भी लाखों रुपये की चोरी हो गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक इन दोनों मामले का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
और यह तीसरी टप्पेबाजी की घटना कही न कही पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh