Advertisement

शिक्षको की समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के तत्वावधान में आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रांगण में एक विशाल धरना का आयोजिन किया गया।
इस धरने-प्रदर्शन में जनपद के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओ ने भाग लिया । अपनी लंबित समस्याओं के निस्तारण हेतु आवाज़ बुलंद कि।
संघ के प्रदेश का्यकारिणी सदस्य हेमराज सिंह गौर ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित मांगों पर अब तक सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण यह आंदोलन किया गया। सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाये,लेखा कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। अवशेष का भुगतान जल्द से जल्द करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि तदर्थ शिक्षक का वेतन पोर्टल से होना चाहिए। एनपीएस शिक्षक व शिक्षिकाओ के खाते में अपडेट कराया जाये। हेमराज सिंह गौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में आज जन जागरण अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा।
इसमें मुख्य रूप से मनीष मिश्रा, रामकुमार, अनिल सचान, हेमराज सिंह गौर, रमेश चंद्र त्रिपाठी,एन पी सिंह गौर, मोहित मनोहर तिवारी,सरोज त्रिवेदी, अशोक शुक्ला, राजीव शुक्ला, अजीत शुक्ला, वीरेंद्र सिंह यादव,गगन कटियार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र पाल, दीप शिखा चौहान,टिकल बाबू , अजीत सचान आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh