Advertisement

कृष्ण के भजन पर झूमे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

आज आदर्श खत्री धर्मशाला परदेवनपुर लाल बंगला में राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी भोज का भव्य आयोजन किया जिसमे महिला मंडल ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किया कार्यक्रम में  उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत कि। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि खत्री धर्मशाला में भगवान कृष्ण के छठी का पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा है  और खत्री धर्मशाला में महिला मंडल हमारा परिवार है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो भजन प्रस्तुति किया। भजन सुनकर भक्त ताली बजाते नजर आ रहे थे।छठी भोज कार्यक्रम में विशाल भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राकेश तिवारी,वी डी राय, सुरेन्द्र अवस्थी, भारत गुजराल,पार्षद कैलाश पांडे, पार्षद अशोक मेम्बर, पार्षद नरोत्तम दास, नन्दू शुक्ला, सुमित बघावन, लालू पाल,राजू जायसवाल, नीलम दुग्गल, स्वाती गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अर्पणा, कंचन अग्रवाल, राशि अग्रवाल आदि लोग मौजूद रही।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट…..

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh