Advertisement

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण सदस्यता अभियान कार्यालय का.पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने किया उद्घाटन

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान कार्यालय दक्षिण का उद्घाटन मार्बल मार्केट किदवई नगर कानपुर में पूर्व विधायक रधुनंदन भदौरिया द्वारा किया गया। सदस्यता प्रमुख अशोक गुप्ता अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उद्घाटनकर्ता रघुनंदन भदौरिया द्वारा अपने संबोधन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब का सहयोग सदैव व्यापार मंडल को रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान चलाया जाए और व्यापारियों को जोड़ा जाए, हम सदैव व्यापारियों के साथ रहे हैं और सदैव व्यापारियों के साथ हैं। उन्होंने अपने संबोधन में भी कहा कि व्यापार मंडल के कार्यालय का स्वरूप बड़ा किया जाए और इसमें जी भी सहयोग होगा,हम करने को तैयार है। जिला अध्यक्ष अशोक ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का काम करना है आए हुए सभी प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। सदस्यता प्रमुख अशोक को व्यापार मंडल के सदस्यों की सूची सौपी गई तथा आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला टीकम चंद सेठिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,राकेश सिहं,रामेश्वर गुप्ता,अशोक अग्रवाल,सुशील गुप्ता,प्रदीप पाण्डेय,रूद्र नारायन अवस्थी,दीपाली यादव व
अंलकार ओमर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh