Advertisement

वैदिक सनातन धर्मोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में  सिद्ध नाथ मंदिर में भव्य गंगा आरती व दीप महोत्सव के कार्यक्रम

वैदिक सनातन धर्मोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में  सिद्ध नाथ मंदिर में भव्य गंगा आरती व दीप महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कांग्रेस सांसद प्रत्याशी आलोक मिश्रा,विधायक अमिताभ बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बनारस की तर्ज पर भव्य सजावट व 1100 दीप प्रज्वलित करके आरती की गई। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था। इस बावत आलोक मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सनातन धर्म एक साथ एकत्रित होता है दिन प्रतिदिन इसमें हिन्दू धर्म  एक होकर जागरूक हो रहा है। अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि वह विगत 9 वर्ष से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। आज सिद्ध नाथ मंदिर में 11000 दीपक प्रज्वलित करके देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। जिसमें कानपुर के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने गंगा आरती का दर्शन कर पूजन करके आरती किया। इसमें प्रमुख रूप से आलोक मिश्रा, अमिताभ बाजपेई,शिव कान्त दीक्षित, लक्ष्मी नारायण, विनोद शुक्ला,राकेश तिवारी, मनोज शुक्ला, डा दिलीप कुमार मिश्रा, ममता मिश्रा आदि शिव भक्तो ने आरती का आनन्द लिया।
दूसरी तरफ सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर अरूण चेतन्य पुरी महराज ने सिद्ध नाथ घाट पर आरती किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देव दीपावली अब एक उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से विजय चौरसिया, राजीव शुक्ला, पप्पू त्रिवेदी, अंजनी अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh