Advertisement

साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

श्री साँई बाबा सत्संग समिति द्वारा आयोजित सॉई महोत्सव माह में सॉई मन्दिर परिसर मे हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मेडिकल चेक अप कैम्प में रामा हास्पिटल के डाक्टरो द्वारा मरीजो का परीक्षण किया गया, जिसमे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, दाँतो की निःशुल्क जॉच, ‘जनरल फिजीशियन फिजोयोथेरिपी आँखो की निःशुल्क जॉच मोतियाबिन्द के निःशुल्क आपरेशन एवं दवाओ का वितरण निःशुल्क किया गया। प्रातः 10:00 बजे से कैम्प का शुभारम्भ हुआ और इसका समापन दोपहर 03:00 बजे हुआ। इस कैम्प में तकरीबन 600 मरीजों ने अपनी जाँच कराई एवं सभी ने पूर्ण रुप से सहयोग प्रदान किया। गरीब व्यक्तियो के लिये मोतियाबिन्द के आपरेशन समिति के द्वारा कराये जाने की पूरी व्यवस्था की गयी है। समिति द्वारा सभी के लिये उचित मूल्य पर नजर के चश्मे बनवाये जाने एवं कम्पयूटरराइजएड नेत्र परीक्षण की समिति के द्वारा व्यवस्था की गयी थी, समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया भाटिया ने बताया कि हेल्थ चेकअप कैम्प तकरीबन छः वर्षों से सॉई बाबा के जन्मोत्सव पर लगवाया जा रहा है क्योकि बाबा का संदेश था मानव सेवा ही माधव सेवा है ।
कैम्प मे समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया भाटिया, रेशमा ऐलानी, रीना पटेल, सुनीता निगम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh