Advertisement

मानव श्रृंखला बनाने के लिए विघालयो में सम्पर्क किया

एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास कानपुर पूर्व के तत्वाधान में गीता श्लोक वाचन निबंध व कृष्ण अर्जुन संवाद प्रतियोगिता 27 नवंबर दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव 23 नवंबर लखनऊ आमंत्रण व मानव श्रृंखला आयोजन 1 दिसंबर को प्रतिभागी विद्यालयों व कॉलेजों में सम्पर्क की कड़ी में प्रतियोगिता मार्गदर्शन अध्यक्ष राजीव महाना जी के नेतृत्व व महामंत्री के के शुक्ला के सानिध्य में मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा, प्रतियोगिता प्रभारी मनीष दीक्षित के साथ जी एन के इन्टर कॉलेज, जी एन के विघा मंदिर इंटर कालेज, सिविल लाइंस, जी एन के शिशु मंदिर स्कूलों एवं कॉलेज में संपर्क करके गीता के प्रचार प्रसार के लिए लोगों को जागरूक किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने बच्चो को जागरूक करते हुए कहा कि ग्रन्थ महान है भारत की पहिचान है। सभी बच्चों को नित्य घर में गीता का एक श्लोक जरूर पढ़ना है। अगर आप रोज घर में गीता पाठ करते हैं तो आप का मन खुश रहता है व आप हमेशा दूसरों की मदद करने के हमेशा तैयार रहते हैं। इस जागरूकता अभियान में डा के के शुक्ला, डा दिलीप कुमार मिश्रा, दिलीप राजपूत, एम डी द्विवेदी ,शिवेंद्र सिंह भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh