Advertisement

 बाल दिवस के अवसर पर जी एन के इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस में बाल दिवस समारोह मनाया गया

बाल दिवस के अवसर पर जी एन के इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस में बाल दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन पी पी उपाध्यय ने किया। ज़ी एन के इन्टर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य आर सी यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू अक्सर बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा के नाम से पुकारते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता जयेंद्र सिंह ने कहा कि जी एन के इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने अन्तिम वर्ष के कार्यकाल में बहुत मेहनत व लगन से विद्यालय मे बच्चों के साथ एक से एक कार्यक्रम करके हौसला बढ़ाने का कार्य करते हैं बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, । वरिष्ठ प्रवक्ता पी पी उपाध्यय ने कवि प्रमोद तिवारी की कविता याद बहुत आते हैं गुड्डे से वाले दिन पर जमकर तालियां बजाने पर मजबूर किया। इसमें प्रमुख रूप से दिलीप कुमार मिश्रा, आर सी मिश्रा, जयेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, संजय पांडे, दीपक राठौर, अजीत शुक्ला, रवि कुमार, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, आलोक पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh