कानपुर के रेल बाजार थाना अंतर्गत शिवनारायण सेतु पर एक तेज रफ्तार i10 कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर जिसमें मोटरसाइकिल बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनको इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल रेफर किया है वहीं एक घायल ई रिक्शा सवार को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है यह रिक्शा चालक धर्मवीर ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने ई रिक्शा में सवारी और माल लेकर के जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार i10 कार अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों में टक्कर मारते हुए उसके ई रिक्शा में भी टक्कर मारी यह तो गलीमत थी की जान बच गई साथ ही यह भी बताया कि बाइक सवार बुलेट मोटरसाइकिल में दो लोग थे जिनको गंभीर चोट आई है और उन्हें सीरियस हालत में अस्पताल रेफर किया गया है और कार चालक मौके से भाग गया एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और एक तरफ का ट्रैफिक रुकवा कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और फिर जाम को भी खुलवाया एक्सीडेंट होने के बाद शिवनारायण सेतु पुल पर काफी लंबा जाम लग गया था
तेज रफ्तार i10 कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर


















