कानपुर
रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी
ट्रैफिक कर्मी 108 व अधिकारी रहे मौजूद
कानपुर में यातायात माह के अंतर्गत कमिश्नरेट सभागार में ट्रैफिक विभाग के लिए गठित की गई, नई क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, बताते चलें कि 2 घंटे की इस कार्यशाला में रेड क्रास सोसायटी के ट्रेनर लाखन शुक्ला द्बारा पुलिसकर्मियों को रोड एक्सीडेंट या कोई अन्य दुर्घटना हो जाने और उसमें प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी या किसी आपदा में घायल व्यक्ति को कैसे बचाया जा सके इसके बारे में जानकारी दी गई। वही मीडिया से बात करते हुए डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत 108 के कर्मचारी ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी सीसीटी टीम एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि डीजीपी यूपी के निर्देश पर क्रिटिकल कॉरिडोर को हर तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उनको हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन में किसी तरह की दिक्कत ना हो, साथ ही साथ यातायात माह चल रहा है, इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तरह-तरह की अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है और नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ इनफोर्समेंट और चालान की कार्रवाई की जा रही है ।।


















