Advertisement

कर्मचारी मसीहा कामरेड नागेश्वर वाल्मीकि की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रिय नेता कर्मचारी मसीहा कामरेड नागेश्वर वाल्मीकि की 23वीं पुण्यतिथि पर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ कार्यालय के सामने श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। जिसमें नागेश्वर जी के द्वारा कर्मचारी के लिए किए गए कार्यों एवं शोषित, पीड़ित एवं दवे, कुचले कर्मचारियों के लिए सदैव आंदोलन के माध्यम से उनकी मांगों का समर्थन करते रहे कामरेड द्वारा बहुत सारे ऐसे आंदोलन भी किए गए जिसमें बहुत बड़ी तादाद में कर्मचारियों की संख्या व झाड़ू पंजा देखकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीर बहादुर सिंह को कानपुर का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने नागेश्वर जी के कार्यों को याद करते हुए अंत में 2 मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया साथ ही परिसर में लगी कामरेड की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष से मुन्ना हजारिया ने अध्यक्षता किया महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने संचालन किया और उपस्थित कार्यक्रम संयोजक राकेश वाल्मीकि एवं सरपंच रामगोपाल समुद्र, देवीदीन भाऊ, नरेंद्र खन्ना, मुन्ना पहलवान, रामगोपाल चौधरी, संजय हजारिया,पंकज शुक्ला, रवि सिंह, पवन कुमार कौशल, भारत, श्यामलाल, मणि लाल भारती, शिव शंकर मिश्र, मनोज धाकड़ी, विशन टेकला, कृष्णा बालक, हरभजन नंनेट, वकील मसूद, दिनेश गुप्ता, संजय मौर्य आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh