Advertisement

भारतीय जनता पार्टी उत्तर द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिले द्वारा रावतपुर गांव स्थित बिरसा मुंडा छात्रावास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनजाति गौरव दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि “बिरसा मुंडा ने न केवल आदिवासी समाज, बल्कि पूरे भारत की रक्षा के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजों ने छलपूर्वक जहर देकर उनकी हत्या की, लेकिन उनका बलिदान आज भी राष्ट्र को प्रेरित करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर देश-भर में आदिवासी गौरव और इतिहास को सम्मान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
डॉ. शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने आदिवासी समाज के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।
उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत नगालैंड, मेघालय, छत्तीसगढ़ और सोनभद्र से आए अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक राहुल बच्चा सोनकर एवं महापौर प्रमिला पांडे , सुरेश अवस्थी राम लखन रावत भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने तीरंदाजी सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी एवं पारस मदान ने कार्यक्रम में आए सभी माननीय अतिथियों को बिरसा मुंडा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के विद्यार्थी, अभिभावक, जनजाति मोर्चा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक बना।
संचालन अवधेश सोनकर ने किया कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जितेंद्र विश्वकर्मा जन्मेजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा , शिवांग मिश्रा सीमा एमबीए,आनंद मिश्रा ऋचा सक्सेना, विनय सिंह पटेल,श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रमोद विश्वकर्मा दीपक शुक्ला ,प्रशांत त्रिपाठी, पार्षद नीरज कुरील विवेक शर्मा,गोविंद शुक्ला अजय शुक्ला सुलेखा सिंह, अतुल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh