Advertisement

नत्थू लाल सचान के आदर्शों और सिद्धांतों पर लड़ेंगे अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई पं रवीन्द्र शर्मा

कानपुर अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के कचहरी कार्यालय में स्व नत्थू लाल सचान का परि निर्वाण दिवस मनाया गया ।
इस मौके पर पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता स्व नत्थू लाल सचान प्रख्यात समाज सेवी थे और लायर्स एसोसिएशन में उपाध्यक्ष रहे । स्व नत्थू लाल सचान के साथ हम लोगों ने अधिवक्ता सामूहिक बीमा की राशि बढ़ाये जाने हेतु वर्षों संघर्ष किया था जो सफल हुआ और वर्ष 2014 में दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाली बीमा राशि  500 000 हुई जिसका वितरण भी हो रहा है।
उन्होंने कहा था कि आंदोलनों में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता। हमें संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत निरंतर संघर्ष कर अधिवक्ता कल्याण की नई नई योजनाएं लागू करानी होगी।
स्व सचान परिवार से भी ज्यादा समय अधिवक्ता कल्याणकारी कार्यों के लिए देते थे श्री शर्मा ने कहा कि हम नत्थू लाल सचान के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई लड़ेंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अंत में सभी ने स्व सचान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रमुख रूप से कैलाश सचान राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष पंकज दीक्षित संयुक्त मंत्री बार एसोसिएशन शिवम गंगवार संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ आयुष शुक्ला के जी त्रिपाठी संजय द्विवेदी अभिषेक श्रीवास्तव साजिद खान इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh