Advertisement

वार्षिक खेलकूद व पी. टी प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल कैंट में शनिवार को विद्यालय प्रांगण में प्राइमरी तथा प्री प्राइमरी वर्ग की वार्षिक खेलकूद व पी. टी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती अलका उपाध्याय (आईएएस) तथा विनायक सिंह सहायक आयुक्त ग्रामीण विकास का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट व गेम्स कैप्टन द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। प्ले ग्रुप व नर्सरी कक्षाओं की छात्राओं ने अपने मनमोहक नृत्य द्वारा सभी अभिभावकों व दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। कक्षा 1 व 2 की छात्राओं ने जंक फूड के नुकसान और हेल्दी फूड के फायदे को पी. टी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा तीन व चार वर्ग की छात्राओं ने बच्चों व माता-पिता के अटूट रिश्ते तथा माता-पिता द्वारा बच्चों को ऊंची उड़ान भरने के लिए स्वच्छंद वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश सूरजमुखी के फूल व तितलियों के माध्यम से दर्शाया। कक्षा तीन व चार वर्ग की छात्राओं ने मानव तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच अंतर को पी टी द्वारा प्रस्तुत किया। कक्षा 5 वर्ग की छात्राओं ने नारी को अपने अस्तित्व व सम्मान के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा का संदेश दिया।
विद्यालय की एथलीट छात्राओं ने 400 मीटर 200 मीटर 100 मीटर दौड़ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए।
टोपाज़ सदन मार्च पास्ट विजेता घोषित किया गया।
रूबी सदन द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी प्राप्त की गई।
विद्यालय की 125 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा अलका उपाध्याय (आईएएस) द्वारा किया गया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh