Advertisement

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया शुभम कटियार एंड एसोसिएट के कार्यालय का उद्घाटन

कानपुर नगर। काकादेव तुलसी नगर स्थित श्याम राम गुरु कृपा अपार्टमेंट काकादेव में शुभम कटियार एंड एसोसिएट्स के कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, वस्त्र मंत्रालय द्वारा फीता काटकर किया गया। सबसे पहले शुभम कटियार के पारिवारिक जनों ने मंत्री जी का माला पहनकर एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया तत्पश्चात मंत्री राकेश सचान ने कार्यालय का उद्घाटन किया। राकेश सचान जी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुभम कटियार एण्ड एसोसिएटस के नये प्रतिष्ठान के उद्धघाटन पर शुभकामनाएं प्रदान की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर पुष्कर कटियार आरती कटियार सुमित मोदी, सी.ए. चंदन जायसवाल, सी.ए. आकाश सक्सेना एवं भाजपा नेता राकेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh