Advertisement

प्राथमिक विद्यालय गोरहा, ग्राम पंचायत बगदौदी बांगर का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा विकासखंड कल्याणपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदौदी बांगर के प्राथमिक विद्यालय गोरहा  का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापक उपस्थित थे। विद्यालय मैं तैनात शिक्षको की उपस्थिति हेतु बनाए गए उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर श्रीमती मीरा, सहायक अध्यापक, मेडिकल अवकाश पर पाई गई जिसकी पुष्टि हेतु अवकाश पंजिका का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें रेफरेंस नंबर के सहित मेडिकल अवकाश अंकित पाया गया। विद्यालय परिसर में कतिपय स्थानों पर कूड़े के ढेर का निस्तारण नही किया गया था जिसका निस्तारण कराये जाने के निर्देेश दिये गये। विद्यालय परिसर में बने रसोई घर के निरीक्षण के समय किचेन में माध्यान्ह भोजन की तैयारी चल रही थी, मिड-डे-मिल में प्रयोग किये जा रहे आटे एवं मसाले की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया एवं रसोइयों द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन दिये जाने के बारे में जानकारी करने पर अवगत कराया गया। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही बच्चों को दिया जा रहा है। इस विद्यालय में कुल 65 बच्चे पंजीकृत है जिसमें 54 निरीक्षण के समय उपस्थित पाए गए, प्रधानाध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में एस0आर0जी0 (स्टेट रिसोर्स पर्सन) द्वारा एक बार भी विजिट नहीं किया गया है इस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए की एस0आर0जी0 को विजिट किये जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रधानाध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि यह विद्यालय मार्च, 2024 से निपुण घोषित किया जा चुका है, जिसकी पुष्टि हेतु मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा बच्चो की शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता के परीक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा बच्चों से सामान्य प्रश्न पूछे गये जिनका बच्चो द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh