Advertisement

मेकअप और चश्मा लगाकर शो में पहुंचे डॉग्स,

 

कानपुर में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो चल रहा है। इसमें डॉग्स का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से डॉग्स को यहां लाया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स आए हैं।
शहर में डॉग्स लवर और डॉग्स हैंडलर का जमावड़ा लगा हुआ है। शो के लिए डॉग्स को सजाया गया है। रैंप पर उनकी वॉक देखकर पूरा ग्राउंड तालियों और सीटियों से गूंज उठा है। शो का आयोजन कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर कर रहे हैं।इसका शुभारंभ चीफ गेस्ट मेयर प्रमिला पांडे ने किया।
इस दौरान पिटबुल डॉग्स को देखकर वह दंग रह गई। तुरंत ही उन्होंने कहा- इसे ले जाइए यहां से, कानपुर में ये प्रतिबंधित है। शो के दौरान पालतू और स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीनेशन भी फ्री में किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम की ओर से पालतू डॉग्स के रजिस्ट्रेशन के भी इंतेजाम किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे।
पशु चिकित्सा अधिकारी आर के निरंजन ने कहा- डॉग्स को साइंटिफिक तरीके से कैसे घर पर रखा जाए। कब वैक्सीनेशन कराया जाए। साथ ही साथ लोगों के मनोरंजन के लिए डॉग शो रखा गया है। डॉग शो में पूरे देश से डॉग्स आए हैं। शाम को 5 बजे विनर्स को ट्रॉफी दी जाएगी। शो के लिए इंटरनेशनल जजेस भी आए हुए हैं। यहां शो में डॉग्स का फ्री वैक्सीनेशन किया जा रहा है। फ्री हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं। शाम को स्ट्रीट डॉग्स के लिए मैट्रेस भी दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh