Advertisement

एनडीए को मिली बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे, ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच मनाया जश्न

 

कानपुर।प्रातः 9 बजे से ही बिहार चुनाव परिणामों के रुझानों में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलनी प्रारंभ हो गई। देखते-देखते दोपहर 1 बजे जैसे ही रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों के आंकड़े को छुआ, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर उत्साह से झूम उठे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए जश्न का माहौल बना दिया।
ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। भाजपा महिला मोर्चा की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और विजय उत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर विजय की बधाई दी। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता तथा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव भी अपने कार्यकर्ताओं संग उत्सव में शामिल हुए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन की प्रतिबद्धता और एनडीए के गठबंधन की मजबूती का प्रमाण है। जनता ने विकास, सुरक्षा और स्थिरता को चुना है। यह परिणाम आने वाले समय में और भी बड़ी जीतों का संकेत है।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि एनडीए की यह बढ़त कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है
दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम किया। बिहार की जनता ने जाति की राजनीति को पीछे छोड़ विकास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

जश्न देर शाम तक चलता रहा और कार्यकर्ताओं में भविष्य के प्रति नई ऊर्जा व उत्साह का संचार स्पष्ट रूप से देखा गया ।
प्रमुख रूप से अनूप अवस्थी उपेंद्र पासवान, रघुनंदन भदौरिया,पं बालचंद्र मिश्र,दीपू पांडे,मनीष त्रिपाठी,कौशल किशोर दीक्षित,नवीन पंडित,प्रकाश वीर आर्य,राधेश्याम पाण्डेय, रीता शास्त्री, रामदेव शुक्ला, जय प्रकाश कुशवाहा ,आनंद राजपाल आदि रहे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh