Advertisement

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार को गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र में भी एकता यात्रा निकाली गई।

कानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार को गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र में भी एकता यात्रा निकाली गई। ये यात्रा रामलला मंदिर से शुरू होकर विजय नगर तक गई। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह थे। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष करते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से विधायक सुरेन्द्र मैथानी, उत्तर जिले के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे एवं संतोष शुक्ला एवं सारे मंडल अध्यक्ष, सभी पार्षद, राणा सत्येंद्र पांडे, मनोज सिंह एडवोकेट, पार्षद गुंजन शर्मा और अन्य सभी पार्षद व हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh