Advertisement

नाबालिग चालक बेलगाम: आधा दर्जन बाइकें रौंदी, छात्रा को मारी टक्कर

सतबरी रोड पर एक नाबालिग कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार में सवार इस नाबालिग ने सबसे पहले एक कोरियर दफ्तर के बाहर खड़ी आधा दर्जन से अधिक बाइकों को कुचल दिया।

वहां से भागते समय उसने एक छात्रा को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में मौजूद नाबालिग चालक और उसके साथ एक अन्य युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को कोयला नगर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कार भगाने की पूरी घटना का लोगों ने लाइव वीडियो भी बनाया, जबकि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह वारदात स्पष्ट रूप से कैद हो गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि—क्या इस नाबालिग के परिजनों पर भी कानूनी कार्यवाही होगी?

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh