Advertisement

एमएलसी अरुण पाठक के बड़े भाई स्वर्गीय अरविंद पाठक के त्रयोदशी संस्कार पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

 

कानपुर। सदस्य विधान परिषद एमएलसी अरुण पाठक के बड़े भाई स्वर्गीय अरविंद पाठक के निधन उपरांत आयोजित त्रयोदशी संस्कार श्रद्धांजलि सभा में आज प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह तथा कई भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान व्यक्तियों ने कहा कि अरविंद पाठक जी का शांत स्वभाव, समाजसेवा के प्रति समर्पण एवं सरल व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। शोकसभा में कुंवर मानवेंद्र सिंह (विधान परिषद अध्यक्ष), राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री), स्वप्निल वरुण (जिला पंचायत अध्यक्ष) प्रमिला पांडे (महापौर), सुरेंद्र मथानी (विधायक), विक्रम सिंह (पूर्व विधायक, फतेहपुर सदर), रघुनंदन भदोरिया (पूर्व विधायक), सुनील बजाज (पूर्व जिला अध्यक्ष), रामदेव शुक्ल (पूर्व जिला अध्यक्ष), शिवराम सिंह जी (जिला अध्यक्ष, दक्षिण), विनोद कटियार (पूर्व विधायक भोगनीपुर), विनोद शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, (पार्षद), पवन गुप्ता (पार्षद) बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh