Advertisement

कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

अंडर 14 बास्केटबॉल बालिका टीम पहुंची विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में दिनांक 20 नवंबर से 23 नवंबर तक सुजानगढ़ राजस्थान में आयोजित छत्तीसवे विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर एवं जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर 14 बालिकाओं ने पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब और राजस्थान की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है मैनेजर आशुतोष सत्यम झा ने बताया की टीम में जय नारायण विद्या मंदिर की सुनीति यादव कप्तान यशिका यादव एवं अग्रिम जबकि जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्नेहा एवं सरस्वती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ।सेमी फाइनल एवं फाइनल कल खेले जाएंगे । प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुख्तेज सिंह बदेशा एवं राजस्थान क्षेत्र के खेल एवं शारीरिक प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा द्वारा किया गया। क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh