Advertisement

चकेरी थाना क्षेत्र में किन्नर गुटों की भिड़ंत, मारपीट में कई घायल

कानपुर

सनिगवा की निवासी किन्नर रोली गुड़िया नें मीडिया से बातचीत करने में बोली के पैदाइशी किन्नर नहीं होते दरअसल बॉर्डर का विवाद काफ़ी दिनों से चल रहा है रोली गुड़िया और काजल शुक्ला, नीलम यादव गुरु के बीच इसी को लेकर गोली भी चल चुकी है लेकिन अभी तक इन दोनों किन्नरों के बीच सुलह समझौता नहीं हो पा रहा है,

थाना चकेरी के सनिगवा क्षेत्र में दो किन्नर गुट भिड़ गए। थाने पहुंचे दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को सामने बैठाकर बातचीत की लेकिन दोनों पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुए

थाना चकेरी के सनिगवा क्षेत्र में स्थित केआर पैलेस में शनिवार की रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान काजल शुक्ला, नीलम यादव अपने साथियों के साथ वसूली करने पहुचीं। इसकी जानकारी होने पर रोली गुड़िया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची। जहां दोनों गुट के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसमें दोनों गुट के तीन लोग घायल हो गए। वहीं रोली गुड़िया की सूचना पर पीआरवी पुलिस और चौकी पुलिस पहुंची। जिसके बाद दोनों पक्ष रविवार को थाना चकेरी पहुंचे। जहां 40 मिनट दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। लेकिन बातचीत ना बनने पर दोनों पक्ष थाने में तू-तू मैं-मैं करने लगे।

कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली किन्नर रोली गुड़िया ने बताया कि ढाई साल से क्षेत्र बटवारें को लेकर विवाद चल रहा है। क्षेत्र में गेस्ट हाउस में काजल शुक्ला, नीलम यादव जबरन वसूली करती हैं। जब इनका विरोध करो तो मारपीट करने लगती हैं। दिसंबर 2024 में काजल शुक्ला के गुट ने रोली के ऊपर फायरिंग करवाई थी। जिसमें रोली बाल बाल बच गई थी। इसी विवाद में रोली के हाथ में चाकू लगने से घायल हो गई थी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh