Advertisement

“ऑपरेशन गुड समेरिटन: डीसीपी ट्रैफ़िक की तत्परता से दो ज़िंदगियाँ बचीं”

दिनांक 24.11.2025 को लगभग 13:40 बजे, उन्नाव निवासी एक दंपति अपनी बाइक से यात्रा कर रहे थे। सीएसए गेट नंबर 3, रावतपुर के पास अचानक उनकी सड़क दुर्घटना हो गई, जिसके बाद वे घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े थे।

इसी दौरान संयोगवश वहाँ से गुजर रहे डीसीपी ट्रैफ़िक श्री रवीन्द्र कुमार ने स्थिति को तुरंत समझा और बिना किसी विलंब के मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने एस्कॉर्ट वाहन से दोनों घायलों को तत्काल हैलेट अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार व CT स्कैन कराया गया। वर्तमान में दोनों सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिसऑपरेशन गुड समेरिटन’ के माध्यम से नागरिकों को संदेश देना चाहती है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। किसी घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि उसे ‘राह-वीर योजना’ के तहत ₹25,000 का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh