Advertisement

पुराने मकान की छत ढही, मलबे में दबकर 3 मजदूर घायल! एक की हालत नाज़ुक

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सावित्री नगर इलाके में सोमवार की सुबह एक पुराने मकान की छत तोड़ने के दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बिना देर किए अपनी ही गाड़ी से घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार घटना अरविंद पाल के मकान में हुई। जहां तीन मजदूर राजाराम (50 वर्ष) तकदीर अली (50 वर्ष), और सोमनाथ (40 वर्ष) छत तोड़ने का काम कर रहे थे। और हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए।
सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए काशीराम अस्पताल ले जाया गया। राजाराम और तकदीर अली को मामूली चोटें आई। वही सोमनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया है। जहाँ सोमनाथ का उपचार जारी है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh