Advertisement

विवाह पंचमी पर भव्य शिव बारात का आयोजन

विवाह पंचमी के पावन अवसर पर श्रीमद् भगवद्गीता वैदिक न्यास समिति (पूर्व) के मंत्री दिलीप राजपूत के नेतृत्व में जगईपुरवा से बाबा की शिव बारात बड़े ही धूम-धाम से निकाली गई। यह बारात जगईपुरवा से प्रारंभ होकर ओमपुरवा होते हुए सतोषी देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच राम भक्त उत्साहपूर्वक नृत्य करते चलते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सीता वर्मा ने किया। पूरे मार्ग में “शिव बाबा की जय”, “भोले बाबा की जय”, “अन्नपूर्णा देवी की जय” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पार्षद जितेन्द्र चौरसिया, दिलीप राजपूत, नीलेश शुक्ला, नन्द कुमार, रीता चौरसिया, सीता वर्मा, गीता शर्मा, अंजना अग्रवाल, मंजू बाजपेई सहित अनेक गणमान्य जन कार्यक्रम में शामिल हुए।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh