Advertisement

संविधान दिवस पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए

ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कैंप कार्यालय सहकार नगर मसवानपुर में संविधान दिवस में बाबा साहब जी के चित्र पर  पुष्पांजलि अर्पित किया।  मर्तोलिया ने कहा कि बाबा साहब जी संविधान के निर्माता बने और  देश को एक सर्वोच्च स्थान मिला। आज संविधान खतरे में हैं हम सबको मिलकर बाबा साहब जी के सपनो को साकार करना होगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम देव सिंह ने कहा कि भारत के संविधान से छेड़छाड़ किया जा रहा है! वर्तमान की सरकारे बाबा साहब के संविधान को नहीं मानते है ! वर्तमान में तो भाजपा का संविधान चल रहा है! दलितों,पिछड़ों का हक छीना जा रहा है। हम यूनियन के लोग बर्दाश नहीं करेंगे,सभी के अधिकारों को न्याय दिलाते रहेंगे। कार्यक्रम में विजय मर्तोलिया,श्यामदेव सिंह, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा ,डाक्टर आर. ए.गौतम, हरि राम कटियार,मनोज वर्मा, उदय शंकर शुक्ला,आरती देवी,हैप्पी ,महेश वर्मा,आदि लोग मौजूद थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh