कानपुर: महिलाओं और परिवारों को परामर्श तथा सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच के क्रम में आईजी रेंज 1090 महिला परिवार परमार्श केंद्र लखनऊ, सुभाष चंद्र दुबे ने कानपुर कमिश्नरेट के थाना जाजमऊ स्थित केंद्र का शनिवार की शाम दौरा किया। उनका यह दौरा केंद्र की व्यवस्थाओं और दैनिक कामकाज की कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।
आईजी सुभाष चंद्र दुबे ने केंद्र में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, दस्तावेज़ीकरण और परामर्श प्रक्रिया की गहनता से जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया कि क्या केंद्र सामान्य रूप से चल रहे हैं और महिलाओं को त्वरित व प्रभावी सहायता मिल रही है या नहीं।
इस दौरान उनके साथ थाना जाजमऊ का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। जिन्होंने केंद्र के कार्यों का ब्योरा दिया। कानपुर में मिशन शक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय भी मौके पर उपस्थित थीं और उन्होंने आईजी को मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया।
आईजी सुभाष चंद्र दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा की थाना जाजमऊ में हमारा दौरा सामान्य था। हम यह देखने आए थे कि केंद्र में सामान्य रूप से गतिविधियां चल रही हैं या नहीं, और उसकी फंग्सनिंग (कार्यप्रणाली) कैसी है। हमें खुशी है कि यहां पर सभी चीजें सामान्य मिली और केंद्र कुशलतापूर्वक काम कर रहा है।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















