Advertisement

पंकज की ताजपोशी पर भाजपाइयों ने मुख्यालय में आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

सन 1989 में पहली बार गोरखपुर नगर निगम से सभासद से लेकर सात बार के सांसद और वर्तमान में केंद्र में मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से भाजपा मुख्यालय में मिष्ठान वितरण कर किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुँह मीठा कराया आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य कर खुशियां मनाई। “जय श्रीराम” और मोदी – योगी जिंदाबाद के नारों की गूंज से वातावरण भगवामय हो गया।
रविवार को दोपहर एक बजे केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पहले से ही एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के डॉ अम्बेडकर सभागार में आयोजित नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के औपचारिक घोषणा के प्रसारण को एलईडी पर देखा। भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से भाजपा मुख्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी अपनी सरलता, सहजता और सर्वस्वीकारता की बदौलत आज प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं। पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा आगामी 2027 विधानसभा में विजय पताका फहराएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
प्रमुख रूप से पं बालचंद्र मिश्र,भूपेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, संजय कटियार, अरविंद वर्मा, ऋषभ शुक्ला, विनोद मिश्रा, वीरेंद्र दिवाकर, प्रमोद अग्रहरि, पप्पू पंडित, मधु तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अर्जुन बेरिया, विक्की मुरजानी, बिंदु अग्रसवाल,आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh