Advertisement

केक काटकर मोहम्मद रफी का एक सौ एक वां जन्म दिन समारोह मनाया गया

गोल्डन म्यूजिक ग्रुप के तत्वावधान में आज केशवपुरम में मोहम्मद रफी का एक सौ एक वां जन्म दिन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गगन शुक्ला ने किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शिवराम सिंह ने शिरकत किया। उन्होंने केक काटकर जन्म दिन समारोह मनाया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मोहम्मद रफी ने भारत में ही नहीं विदेशों में भी गायिकी में भारत का नाम रोशन किया। आज भी उनके गाये गाने लोगों के दिलों को छू जाते हैं। कार्यक्रम में गगन शुक्ला,भानू प्रकाश शुक्ला आदि गायक व गायिकाओं ने मोहम्मद रफी के गाने को गाया। उनके गाये गानों को सुनकर आये लोगों ने जमकर तालियां बजा रहे थे। अन्त में आये सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गगन शुक्ला ने हुई शाम उनका ख्याल आया, शमीम आलम ने मैंने रखा है अपने अफसाने का नाम, शब्बीर कुमार ने तुने मुझे बुलाया, राजीव कुमार ने दिल का सूना साज व सुरेश शिरोमणि ने रंग और नूर की बारात, दीपक शिरोमणि ने हुस्न से चंद भी शरमाया होगा आदि गीत गाये। इसमें प्रमुख रूप से गगन शुक्ला, भानू प्रकाश शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा,अजय कपूर , वंदना शिरोमणि, रीना राठौड़ जसविंदर सिंह, अरविंद वर्मा,पवन दीक्षित, मनीष गंगवानी, गिरधर तिवारी, अनमोल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh