Advertisement

मारवाड़ी समाज कानपुर की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

मारवाड़ी समाज, कानपुर की वार्षिक आमसभा रविवार को सरस्वती माँ को माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष सत्यनारायण सिंहानिया ने सभी सदस्यों को स्वागत करते हुये संस्था की नियमित प्रगति पर सन्तोष व्यक्त किया और सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि अपनी संस्था रूपी परिवार की उन्नति हेतु निरन्तर प्रयासरत रहें। श्री सिंहानिया ने बताया कि एक वर्ष की अल्प अवधि में 120 सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की है, जो अपनी संस्था के प्रति उत्साह का द्योतक है। महामंत्री मनोज अग्रवाल ने वर्ष 2025 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जो सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। संस्था की अंकेक्षित बैलेन्स शीट तथा आय-व्यय विवरण वर्ष 2024-25 को महामंत्री ने प्रस्तुत किया, जिसे स्वीकार किया गया तथा 2025-26 का अनुमानित बजट स्वीकार किया गया। वर्ष 2025-26 के लिये अजय केडिया चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट को सर्वसम्मति से अंकेक्षक चुना गया। विशेष आमसभा में संस्था के संविधान में संरक्षक सहयोग राशि 51000/- (इक्यावन हजार रूपया) तथा आजीवन सदस्यता शुल्क 7100/- (सात हजार एक सौ रूपया) करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था का सत्र 2 वर्ष के बढ़ाकर 3 वर्ष करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई। सभा में नन्दलाल कसेरा, अनिल परसरामपुरिया, महेश कुमार भगत, भूपेन्द्र गर्ग, सुबोध रूंगटा, महेश शर्मा, सुनील मुरारका, संजय अग्रवाल, श्रीगोपाल तुलस्यान, सुशील तुलस्यान, प्रेमनारायण गौड़, संजीव झुनझुनवाला, राकेश पोद्दार, मनीष शर्मा, मनोज टीबड़ेवाल, निर्मल मंत्री, सुनील केड़िया सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh