Advertisement

विशनोई चेतना समिति उ.प्र. ने राहगीरों को बाँटा चाय व बिस्कुट

कानपुर नगर। कंपकपाती ठंड से ठिठुरते हुए राहगीरों को थोड़ी सी राहत देने का प्रयास सोमवार को विशनोई चेतना समिति उ.प्र. के तत्वाधान में किया गया। इसी कड़ी में चाय वितरण कार्यक्रम घंटाघर, चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण विशनोई, संगठन मंत्री सुशील विशनोई, कानपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार विशनोई, नगर महामंत्री अश्वनी गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुराग विशनोई एवं पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, समाजसेवी अश्वनी विशनोई, वैभव विशनोई, विक्राँत विशनोई एवं सुनील गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान भीड़ भरे चौराहे में लगभग 10,000 लोगों को चाय एवं बिस्कुट प्रदान किया गया। अश्वनी गुप्ता ने कार्यक्रम संयोजक की भूमिका बहुत ही सुंदर तरीके से निभाई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh