Advertisement

रिटायर्ड 62 वर्षीय बुज़ुर्ग की अज्ञात कारणों से हुई मौत

कानपुर के थाना जाजमऊ के आदर्श नगर में रहने वाले सिचाई विभाग के रिटायर्ड जेई विजय कुमार घोष (62) का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

कानपुर आर्यनगर के रहने वाले रिटायर्ड सिचाई विभाग के जेई विजय कुमार घोष का जाजमऊ स्थित जेके कॉलोनी आदर्श नगर में गुरुवार को विघटित (सड़ा गला) अवस्था में शव मिला। बहन कल्पना घोष मिलने पहुची तो अंदर से आवाज नहीं आई। बहन की सूचना पर पहुची पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो जेई का शव बंद कमरे के बेड में पड़ा था। वही सूचना पर पहुची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया।

आर्यनगर के रहने वाले मृतक के बड़े भाई रमाकांत घोष ने बताया कि विजय कुमार घोष कानपुर के सिचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। वर्ष 2022 में रिटायर्ड हो गए थे। जिसके बाद से वह जाजमऊ के आदर्श नगर इलाके में रहने लगे। परिवार में पत्नी पूर्णिमा अधिकारी (रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी), बेटी रुद्राणी (24) और ब्राह्मणी (20) है। विजय की पत्नी पूर्णिमा वर्ष 2023 में रिटायर्ड हुई थी। जिसके बाद से वह दोनों बेटियों को लेकर बनारस अपने मायके में रहने लगी।

रमाकांत घोष ने बताया कि भाई को नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल किया था। लेकिन उनका नंबर बंद बता रहा था। इस बीच लगातार कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। गुरुवार को बहन कल्पना के साथ पहुचे तो अंदर से ताला बंद था। पुलिस की मद्द से अंदर पहुचे तो बेड पर उनका शव पड़ा था।

जाजमऊ के जेके कॉलोनी की रहने वाली मृतक की छोटी बहन कल्पना घोष ने बताया कि वह 10 से 15 दिन में एक बार घर जाकर हालचल लेती थी। 25 दिसंबर से बड़े भाई विजय का फ़ोन बंद बता रहा है। जब घर के बाहर से गुजरते थे तो घर में ताला लटकता दिखता था। इससे अनुमान होता था कि बड़े भाई विजय कहीं घूमने निकले थे। गुरुवार की दोपहर 3 बजे घर के बाहर खड़े होने अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इसकी जानकारी 112 पर कॉल करके दिया। पुलिस की मद्द से जब अंदर पहुचे तो बेड में शव पड़ा था।

जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम की मद्द से जांच पड़ताल किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh