Advertisement

कंधादान अभियान में लावारिस शवों का सिख समाज ने किया अन्तिम संस्कार

कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति ने बृहस्पतिवार को कंधादान अभियान के तहत लावारिस शवों का ससम्मान अन्तिम संस्कार कराया। सचिव धनीराम पैंथर ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में शवों का अन्तिम संस्कार किया जा चुका है। पांच दिवसीय कन्धादान अभियान के तहत चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिख समुदाय ने सत्यनाम वाहे गुरु वाहे गुरु की प्रार्थना कर लावारिश शवों को दिया कन्धादान। इसके बाद कन्धादान देकर लावारिश शवों की अन्तिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें कई गणमान्य भी शामिल हुए। धनीराम पैंथर ने कन्धा देने वालों का आभार व्यक्त जताया। लोगों से अपील की कि वे कफन, पन्नी, चादर, बांस देकर या कम से कम कन्धा देकर मानव धर्म निभाएं। इस मौके पर गुरु सिंह सभा लाटूशरोड के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, सुखविंदर सिंह भल्ला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह समेत सभी सिख समाज मौजूद रहा।

Report By K.K SAHU

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh