Advertisement

चाय, बिस्कुट व टोस्ट वितरण समारोह

वार्ड -28 के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अशोक मेम्बर, सुमित बघावन व सोनू बाबा के नेतृत्व में आज लाल बंगला में भव्य चाय, बिस्कुट व टोस्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कानपुर नगर में ठंड अपने चरम सीमा पर है। आज लाल बंगला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने चाय वितरण करके ई-रिक्शा चालक, गरीब व असहाय को चाय पिलाए, हजारो लोग ने चाय व टोस्ट का आनंद लिया। इसमें प्रमुख रूप से भारत गुजराल, काशी मिश्रा, सुमित बघावन, अनिल राय, सुरेन्द्र चौहान, रवीन्द्र राय, सोनू बाबा  आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh