Advertisement

लेडी डॉन दीपा का नशा कारोबार ध्वस्त, उड़ीसा से कानपुर तक नेटवर्क, घरों में सजती थी गाँजे की मंडी

कानपुर 2 करोड़ का गांजा बरामद।

पुलिस के हत्थे चढ़ी पुड़िया वाली गैंग, महिला सरगना के पास मिली लाखों की नकदी।

कमिश्नर ने किया अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ उड़ीसा से बांदा के रास्ते कानपुर आ रहा था नशा,।

सजेती थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, जिनके पास से 2 क्विंटल 12 किलो गांजा बरामद हुआ।

किदवई नगर थाना पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 21 किलो गांजा मिला। कुल मिलाकर पुलिस ने 2 क्विंटल 33 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। इस पूरे रैकेट की सबसे चौंकाने वाली कड़ी एक महिला है, जिसका नाम दीपा है। पुलिस ने उसे इस गिरोह की सरगना बताया है। गिरफ्तारी के वक्त दीपा के पास से नशीले पदार्थ की बिक्री से कमाए गए 5 लाख 43 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जांच में सामने आया है कि किदवई नगर के कंजडनपुरवा इलाके में घरों के अंदर बोरियों में गांजा डंप किया जाता था। इसके बाद दीपा और उसके गुर्गे इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाते थे और शहर भर में सप्लाई करते थे।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी सप्लाई चेन का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। यह गांजा उड़ीसा से चलता था और कई राज्यों (मध्य प्रदेश, बिहार) से होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होता था।

तस्कर माल को प्रयागराज से बांदा लाते थे और बांदा से खेप कानपुर पहुंचाई जाती थी। तस्करी के लिए बसों, ट्रकों और निजी लक्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने मौके से 2 गाड़ियां और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शिवम नाम का एक युवक भी शामिल है, जो कूरियर का काम करता था। उसने कबूला कि वह महीने में दो बार गांजे की खेप सप्लाई करता था। इस काम के लिए उसे प्रति खेप 75,000 रुपये मिलते थे।

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि इस रैकेट के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा, यह गिरोह उड़ीसा, एमपी, बिहार और यूपी के कई जिलों में सक्रिय था। महिला सरगना दीपा और उसके साथियों को जेल भेज दिया गया है। हम इनके बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रहे हैं, क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर पैसों का लेनदेन हुआ है।
पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है, ताकि इस चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh