Advertisement

करौसा में कम्बल और खिचड़ी वितरण का हुआ आयोजन

 

जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम करौसा में, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बड़े भाई और प्रतिष्ठित समाजसेवी राजीव महाना ने वितरण और खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सहभाग किया

अकबरपुर करौसा में पूर्व प्रधान और जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राजा सिंह यादव ने ग्राम और आसपास के बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम रखा था इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया लगभग 250 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए इसी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई राजीव महाना जो वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए तथा आसपास ग्रामों के और कानपुर नगर के दर्जनों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों नेताओं ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

कार्यक्रम के आयोजक करौसा ग्राम के पूर्व प्रधान राजा सिंह यादव ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। देशभक्ति गीतों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक खूब सराहना की और कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब कानपुर देहात के अध्यक्ष विजय शंकर कौशल, महामंत्री देवेश सिंह , उपाध्यक्ष सलीम सिद्दीकी , पत्रकार अजय कटियार का भी स्वागत किया गया
कड़ाके की इस ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व प्रधान राजा सिंह यादव द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राजीव महाना मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh