Advertisement

निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन

 

कानपुर। बुधवार को प्रातःकाल पिहानी किसान कोल्ड स्टोरेज, तारमऊगढ़ी, जिला-कन्नौज में अमेया हॉस्पिटल,गीता नगर, कानपुर एवं एम० डी० पैथ लैब, पी० रोड, कानपुर के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन राधेश्याम कटियार, डा० राम किशोर कुशवाहा, श्री राम नयन मौर्य, एवं दिग्विजय कटियार, प्रदेश सचिव, अपना दल एस० अरविन्द कुमार कटियार (कंपनी सचिव एवं उद्योगपति) पार्टनर्स पिहानी किसान कोल्ड स्टोरेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ए. पी. मौर्य (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. शुभम (दंत रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. गौरव शुक्ला (नेत्र रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान की।
चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 मरीजो ने निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाया। कुँवर लाल कुशवाहा, (सह-संयोजक), निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर ने कार्यक्रम का संचालन किया

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh