कानपुर-मानवता, प्रेम और नि:स्वार्थ सेवा के अग्रदूत भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी’ रथ एवं कलश यात्रा द्वितीय दिवस शुक्रवार को कानपुर के साकेत नगर स्थित शुभम मोटर्स पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा के ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया इस मौके पर सेवक दीपक दीक्षित ने बताया यह रथ यात्रा केवल एक पारंपरिक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि 18 महीनों तक चलने वाला एक राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है इसका उद्देश्य समाज में निष्काम प्रेम और शांति के सार्वभौमिक संदेश को पुनर्जीवित करना है यह यात्रा भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें पांच विशेष रूप से निर्मित रथ लगभग 2,00,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे आपको बताते चलें कि कानपुर में यह रथ 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक प्रवास पर है जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया बाबा के रथ का भक्तों ने स्वागत किया एवं साकेत नगर, गुंजन स्वीट्स, साईं मंदिर होते हुए आसपास के क्षेत्र में बाबा का रथ घूमा सभी भक्तों ने बाबा की आरती उतार कर उनके दर्शन किये एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भक्तों ने भजन कीर्तन करके अपने आप को कृतार्थ किया शुभम मोटर्स में यात्रा का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक दीक्षित, सुभाष गुप्ता एडवोकेट, श्रीराम अय्यर साउथ समिति संयोजक, राजेश कुमार, नितिन गुप्ता, अनूप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, ऋचा गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, गुंजन गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, राजेंद्र सिंह, कपूर कुशवाहा, दीपू यादव, राम गोपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















