Advertisement

घर-घर सत्यापन मे सामने आए मामले,बूथ-19 पर 32 मतदाताओं को नोटिस तामीला

कानपुर।किदवई नगर विधानसभा  भाजपा जूही मंडल के गोविंद नगर क्षेत्र स्थित बूथ संख्या–19 पर भारतीय जनता पार्टी के साहित्य प्रचार विभाग के जिला संयोजक प्रकाश वीर आर्य एवं अन्य भाजपाइयों ने मंगलवार को बीएलओ रत्नाकर निगम के साथ संयुक्त रूप से घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर की निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बूथ पर कुल 831 मतदाताओं के सापेक्ष 32 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संभव नहीं हो पा रही थी। इसका मुख्य कारण यह रहा कि संबंधित मतदाताओं द्वारा स्वयं अथवा उनके परिजनों के वर्ष 2003 से जुड़े आवश्यक विवरण अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए थे।
नियमानुसार ऐसे सभी 32 मतदाताओं को नोटिस तामीला की गई तथा उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। बीएलओ रत्नाकर निगम एवं जिला संयोजक प्रकाश वीर आर्य ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप संपन्न की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं ने शीघ्र आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है। वर्तमान में प्राप्त आवेदनों में फॉर्म-6 के 7 आवेदन, फॉर्म-7 का कोई आवेदन नहीं तथा फॉर्म-8 के 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इस उद्देश्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh