Advertisement

दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों के मध्य सड़क सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.टी.ओ. दीपक सिंह व विशिष्ट अतिथि टी.एस.ई. राजेश सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, अतः यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, नशामुक्त ड्राइविंग तथा मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने पर विशेष बल दिया।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो. अर्चना वर्मा ने सड़क सुरक्षा को अनुशासन एवं संस्कार से जोड़ते हुए इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चीफ प्रोक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव एवं कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब/समिति के समस्त सदस्य, महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा शपथ के साथ किया गया।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh