Advertisement

संगठित होकर सामाजिक चुनौतियो का सामना करें -श्री राम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कृष्णा नगर पूर्व का हिन्दू सम्मेलन के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्रान्त प्रचारक श्री राम व विशिष्ट अतिथि सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने किया श्री राम ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता भारत को सशक्त बनाती है। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। समाज के जातिवाद के भेदभाव को समाप्त करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक भाटिया ने किया। श्याम बाबू गुप्ता व सुषमा सोनी भी उपस्थित रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूनम बाजपेई ,निशा अग्रवाल आदि को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र वर्मा,विजय श्रीवास्तव, अनिल भाटिया, राजेश कुमार गौड़, मोहित भाटिया,वेद प्रकाश,अजय शुक्ला,हरदीप सिंह सहगल, डा के के शुक्ला, दिलीप राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh