Advertisement

मर्तोलिया ग्रुप ने किया झंडारोहण

मर्तोलिया बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मार्तोलिया ग्रुप के ब्रह्मदेव चौराहा केशवपुरम स्थित कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण किया गया। मार्तोलिया ग्रुप के एमडी विजय सिंह मर्तोलिया ने ध्वजारोहणकर झंडे को सलामी दी तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ो लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि 26 जनवरी सन 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था, तब से हम गणतंत्र दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हैं। भारत देश तब से संवैधानिक प्रक्रिया से चल रहा है। साथ ही कहा कि सभी को इस दिन को बड़े ही प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। झंडारोहण के अवसर पर विजय सिंह मर्तोलिया, महेंद्र प्रताप सिंह, विवेक पांडे ,अरविंद कुमार गुप्ता, हनीत सिंह मर्तोलिया, हर्षवर्धन सिंह (हैप्पी), राजकुमार, आरती राजपूत, महिमा राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh