Advertisement

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर के प्रधान सहायक सत्यवीर सिंह सचान के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रांगण में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार राय थे, उन्होंने प्रधान सहायक को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सत्यवीर सिंह सचान के कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यालय के सभी सहायकों एवं प्रधान सहायक एवं उनकी धर्मपत्नी व परिजनों सहित अंग वस्त्र, उपहार भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव , मंडल महामंत्री संतोष तिवारी तथा यू पी एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ललितेश तिवारी,गोविंद कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अन्य सहकर्मियों ने आतिशबाजी कर श्री सचान को बधाई दी और नई पारी की शुरुआत करने की शुभकामनाएं भी प्रदान की। प्रमुख रूप से शंकर लाल, कमल उत्तम, विजय कुमार, सुभाष गुप्ता, ममता, ललित कटियार,अनुराग सचान, रंजीत कुमार, कमल कुमार सहित संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं उप शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कार्यालय के सभी सहायक उपस्थित रहे और प्रधान सहायक के साथ बिताए गए पलों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में ढोल नगाड़े के साथ सभी ने झूम कर नृत्य किया और धूमधाम से बिदाई दी गई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh