Advertisement

श्री बाला जी सरकार मंदिर सलेमपुर में सुंदरकांड पाठ व फूलों की होली

श्रीबालाजी सरकार मंदिर सलेमपुर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ फूलों की होली खेली गई। विख्यात सुंदरकांड मर्मज्ञ व पचास से अधिक देशों में संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर चुके पंडित अजय याज्ञनिक ने आज मंदिर प्रांगण में श्री बालाजी महाराज के सम्मुख अदभुत पाठ कर उपस्थित जनमानस को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ अजय याज्ञनिक ने दीप प्रज्वलन कर किया , अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी नीति सबके प्रति स्नेह सदभाव की रही है लेकिन सुंदरकांड में एक स्थान पर हनुमान जी कहते हैं जिन मोहि मारा तिन मैं मारे अर्थात हमारा हाथ पहले प्रहार के लिए कभी नहीं उठता लेकिन यदि कोई अन्याय अत्याचार करे तो घर में घुस कर मारने की हमारी नीति है, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा सच्चा धर्म है और प्रत्येक सुंदरकांड पाठ करने वाले को इसी नीति पर चलना चाहिए, पाठ के बाद पंडित अजय याज्ञनिक जी का मंदिर प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात फूलों की होली के साथ भक्तों ने नाम संकीर्तन भी किया,
यहां मंदिर के संस्थापक स्व संतोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट के पुत्र मनोज अग्रवाल ने अजय को संपूर्ण मंदिर के दर्शन व परिक्रमा कराई।
कार्यक्रम में हरिकिशन चौखानी राधेश्याम शर्मा, प्रहलाद दास गुप्ता, मनोज अग्रवाल, कमल राज गुप्ता सी ए, मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर, अरुण अग्रवाल, जग महेंद्र अग्रवाल, अनिल वर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अंजू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh